Top News

हिमाचल में 228 मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती, 19 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

 

हिमाचल में 228 मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती, 19 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

सबसे तेज खबर/हिमाचल प्रदेश 

 हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल ऑफिसर के 228 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 16 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती में मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) के ग्रुप-ए जॉब ट्रेनी पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 34 हजार रुपये प्रतिमाह का निश्चित मानदेय दिया जाएगा। कुल 228 पदों में विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के पद भी शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण और चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग के भर्ती विज्ञापन में दी गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दिए गए सभी नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।


Recruitment for 228 Medical Officer Posts in Himachal; Applications Open September 19

Sabse Tez Khabar / Himachal Pradesh


The recruitment process for 228 Medical Officer posts in the Himachal Pradesh Department of Health and Family Welfare has been initiated. Online applications for this recruitment, conducted through the Himachal Pradesh Public Service Commission, will commence on September 19, 2026. Interested and eligible candidates can apply online until October 16, 2026. The recruitment covers Group-A Job Trainee posts for Medical Officers (General Wing). Selected candidates will receive a fixed monthly honorarium of ₹34,000. The total of 228 posts includes vacancies for various reserved categories. The application process will be conducted online. Detailed information regarding eligibility, age limits, reservation, and the selection process is provided in the Commission's recruitment advertisement. Candidates are advised to carefully read all the terms and conditions outlined in the official advertisement before applying.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume