18 से 22 सितंबर तक सिरमौर प्रवास पर रहेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान..
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 18 से 22 सितंबर, 2026 तक पांच दिवसीय जिला सिरमौर प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान उद्योग मंत्री विभिन्न स्थानों पर जन समस्याएं सुनने के साथ-साथ विकासात्मक कार्यों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उद्योग मंत्री 18 सितंबर, 2026 को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सतौन में जन समस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात 19 सितंबर को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे। हर्षवर्धन चौहान द्वारा 20 सितंबर, 2026 को शिलाई तहसील के उत्री में स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। इसके उपरांत वे शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे। 21 सितंबर को उद्योग मंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के पश्चात वे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शिलाई में जन समस्याएं भी सुनेंगे। प्रवास के अंतिम दिन 22 सितंबर को उद्योग मंत्री भैला में जन समस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात वे हारलोग स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत हर्षवर्धन चौहान ठोंठा जाखल में स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन करेंगे।
Industries Minister Harshwardhan Chauhan to Visit Sirmaur from September 18 to 22...
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
Industries, Parliamentary Affairs, and Labour & Employment Minister Harshwardhan Chauhan will be on a five-day visit to Sirmaur district from September 18 to 22, 2026. During this visit, the Industries Minister will listen to public grievances at various locations and inaugurate projects related to developmental works and health facilities. On September 18, 2026, he will hear public grievances at the Himachal Pradesh Public Works Department (PWD) Rest House in Sataun. Subsequently, on September 19, he will hear public grievances at the PWD Rest House in Shillai. On September 20, 2026, Harshwardhan Chauhan will inaugurate a health sub-centre at Utri in Shillai Tehsil, followed by a session to hear public grievances in Shillai. On September 21, the Industries Minister will preside over a meeting of the Block Congress Committee; after the meeting, he will again hear public grievances at the PWD Rest House in Shillai. On the final day of the visit, September 22, the Minister will hear public grievances in Bhaila. Thereafter, he will inaugurate the newly constructed building of the Government Primary School at Harlog. Finally, Harshwardhan Chauhan will inaugurate a health sub-centre at Thontha Jakhal.

एक टिप्पणी भेजें