PM श्री रा.वरिष्ठ मा. विद्यालय तारुवाला में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़..
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला में जिला स्तरीय अंडर-19 मेजर बॉयज खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 47 विद्यालयों के 417 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल राम तथा टूर्नामेंट प्रभारी भावेंद्र व प्रताप चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ। विद्यार्थियों ने मनमोहक भांगड़ा प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया। साथ ही ‘बेटी बचाओ’ विषय पर आधारित कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बेटियों के सम्मान एवं समान अधिकार का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं जोश के साथ भाग लिया। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं उनके साथ आए शिक्षकों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संतोष तोमर राजेंद्र चौहान, निर्मला भार्गव, सुमति शर्मा, जितेंद्र कौर,खजान सिंह नीलम राणा कामिनी भारत निर्मल सिंह तथा धर्म सिंह सहित एसएमसी अध्यक्ष कृतिका सुनील वि व विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें