सिरमौर: पांवटा साहिब से 24 वर्षीय युवक लापता, शिलाई के कांडोलाणी का रहने वाला है राजेंद्र (आशु)...
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)
गिरिपार क्षेत्र के उपमंडल शिलाई के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाम्बल के कांडोलाणी गांव का 24 वर्षीय युवक राजेंद्र, जिसे आशु के नाम से भी जाना जाता है, 12 सितंबर से लापता है। परिजनों के अनुसार राजेंद्र पांवटा साहिब से लापता हुआ और उसे अंतिम बार पांवटा साहिब में ही देखा गया था।
राजेंद्र के पिता अतर सिंह और दोस्त नितेश ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राजेंद्र के पास अपना मोबाइल फोन नहीं था। लापता होने से पहले उसने किसी अन्य व्यक्ति के फोन से अपने भाई को कॉल किया था। बातचीत के दौरान उसने कहा था कि वह बहुत परेशान है और वह कुछ भी कर सकता है। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
युवक के अचानक लापता होने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं। राजेंद्र के पिता अतर सिंह और उनके दोस्त नितेश ने मीडिया के माध्यम से आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को राजेंद्र के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी जाए।
परिजनों से संपर्क के लिए मोबाइल नंबर:
9805772875, 9805531444 परिजनों ने लोगों से अपील की है कि युवक की तलाश में सहयोग करें और राजेंद्र से संबंधित किसी भी जानकारी को बिना देरी किए दिए गए नंबरों पर साझा करें।
एक टिप्पणी भेजें