PM श्री रा.व.मा.विद्यालय शिलाई में दो दिवसीय उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन-2026 का शुभारंभ..150 बाल वैज्ञानिक दिखाएंगे प्रतिभा..
सबसे तेज खबर/शिलाई (नीलम ठाकुर)
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई में दो दिवसीय उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन-2026 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त गणित प्रवक्ता बलबीर शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा सरस्वती वंदना के साथ किया। सम्मेलन में शिलाई विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से करीब 150 बाल वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताएं कनिष्ठ, वरिष्ठ तथा वरिष्ठ माध्यमिक वर्गों में आयोजित की जा रही हैं। इनमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, गणित ओलंपियाड, विज्ञान गतिविधि केंद्र और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल हैं।
आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच और नवाचार की भावना विकसित करना तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। सम्मेलन के दौरान विद्यार्थी अपनी वैज्ञानिक समझ और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह चौहान, उपप्रधानाचार्य रमा शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता खजान सिंह वर्मा तथा संगीता तोमर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य ने बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एक टिप्पणी भेजें