राज्य स्तरीय हिंदी प्रश्नोत्तरी में रोनहाट कॉलेज के देवदक्ष ने हासिल किया चौथा स्थान..
सबसे तेज खबर/शिलाई (रोनहाट)
राजकीय महाविद्यालय रोनहाट के बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र देवदक्ष ने राज्य स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा पुरस्कार प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय के साथ-साथ जिला सिरमौर का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से रिकांग पिओ, जिला किन्नौर में किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों एवं संस्थानों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। देवदक्ष ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए प्रदेश स्तर पर चौथा पुरस्कार हासिल किया। प्रतियोगिता में उनके साथ महाविद्यालय की प्राध्यापिका मंजना शर्मा टीम प्रभारी के रूप में उपस्थित रहीं। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नलिन रमौल ने देवदक्ष को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय में मात्र 45 विद्यार्थी हैं और ऐसे छोटे संस्थान के विद्यार्थी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुरस्कार हासिल करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। इस अवसर पर प्रो. कृतिका, प्रो. वंदना, अनिल कुमार सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने देवदक्ष और टीम प्रभारी मंजना शर्मा को बधाई दी। महाविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों से शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
Devdaksh from Ronhat College Secures Fourth Place in State-Level Hindi Quiz...
Sabse Tez Khabar / Shillai (Ronhat)
Devdaksh, a B.A. first-semester student at Government College Ronhat, delivered an impressive performance to secure the fourth prize in the state-level Hindi Fortnight (Hindi Pakhwada) quiz competition. This achievement has brought honor not only to the college but also to the Sirmaur district. The competition was organized by the Department of Language and Culture, Himachal Pradesh, at Reckong Peo in Kinnaur district. Participants from various colleges and institutions across the state took part in the event. Questions covering Hindi language, literature, culture, and general knowledge were asked during the competition. Demonstrating his talent, knowledge, and self-confidence, Devdaksh secured the fourth prize at the state level. College lecturer Manjana Sharma accompanied him to the competition as the team in-charge. Congratulating Devdaksh, the college's officiating principal, Dr. Nalin Ramaul, noted that the college has only 45 students; thus, a student from such a small institution winning a prize at a state-level competition is a matter of great pride. He added that this achievement serves as an inspiration for other students. On this occasion, the entire college staff—including Prof. Kritika, Prof. Vandana, and Anil Kumar—congratulated Devdaksh and team in-charge Manjana Sharma. The college community also encouraged students to participate enthusiastically in academic, literary, and co-curricular activities.

एक टिप्पणी भेजें