पांवटा साहिब:भरली कॉलेज में NSS स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान..
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब (भरली)
राजकीय महाविद्यालय भरली की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से माई भारत, विकसित भारत एवं स्वच्छ भारत एक कदम स्वच्छता की ओर कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर सहित कॉलेज तक जाने वाले मार्ग और सड़क की साफ-सफाई की। बरसात के दौरान मार्ग के किनारे उगी खरपतवार और झाड़ियों को स्वयंसेवकों ने काटकर रास्ते को साफ एवं व्यवस्थित किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और सेवा भावना के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए परिसर को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सहायक आचार्य डॉ. के.आर. तोमर ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता अभियान के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को महाविद्यालय में आयोजित होने वाली आगामी गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य सह आचार्य टी.एस. चौहान ने एनएसएस स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वच्छता, अनुशासन, श्रम की गरिमा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में प्रो. सुनील शर्मा, नमित कपूर, सोनम सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Paonta Sahib: NSS Volunteers Conduct Cleanliness Drive at Bharli College...
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib (Bharli)
The National Service Scheme (NSS) unit of Government College, Bharli, organized a one-day camp under the initiatives of 'My Bharat' (Mera Yuva Bharat), 'Viksit Bharat' (Developed India), and 'Swachh Bharat – Ek Kadam Swachhata Ki Ore' (Clean India – A Step Towards Cleanliness). During the camp, NSS volunteers cleaned the college campus as well as the approach road leading to the college. The volunteers cleared the path by cutting away weeds and bushes that had overgrown along the roadside during the monsoon season. Participating with great enthusiasm and a spirit of service, the students contributed to making the campus clean. On this occasion, NSS Programme Officer and Assistant Professor Dr. K.R. Tomar educated the volunteers about the importance of the cleanliness drive and provided them with guidance. He also encouraged them to actively participate in future activities organized by the college. Appreciating the efforts of the NSS volunteers, the college's Acting Principal, T.S. Chauhan, remarked that such programs foster a sense of cleanliness, discipline, the dignity of labor, and social responsibility among students. Professors Sunil Sharma, Namit Kapoor, and Sonam, along with college students and other staff members, were present at the event.

एक टिप्पणी भेजें