Top News

नाहन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11.85 ग्राम चि*ट्टा सहित दो युवक गि*रफ्तार..


नाहन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11.85 ग्राम चि*ट्टा सहित दो युवक गि*रफ्तार..

सबसे तेज खबर/ सिरमौर 

 जिला सिरमौर के पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत डिटेक्शन सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.85 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डिटेक्शन सेल की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नाहन निवासी दो युवक बलेनो कार (एचपी-71-5999) में कालाअंब की ओर से नाहन की तरफ चिट्टे की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार चालक की पहचान रमन लाल (32) निवासी गांव सुरला, तहसील नाहन तथा दूसरे युवक की पहचान विलक्षण सिंह (23) निवासी यशवंत विहार कॉलोनी, नाहन के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 11.85 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था तथा इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume