Top News

पांवटा साहिब में नशे पर पुलिस का शिकंजा: 176 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिर*फ्तार

पांवटा साहिब में नशे पर पुलिस का शिकंजा: 176 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिर*फ्तार

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब 
 
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डिटेक्शन सेल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 176 स्पास्मो कैप्सूल बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, डिटेक्शन सेल की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान चुंगी नंबर-6 स्थित होटल रॉक स्टार के समीप एक संदिग्ध सफेद ऑल्टो K10 कार(HP17B-7450) को रुकने का इशारा किया गया।

 चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान चालक चरणजीत सिंह, निवासी हरिपुर टोहाणा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, के कब्जे से 176 स्पास्मो कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद कैप्सूल कहां से लाए गए थे और इन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume