पांवटा साहिब बार एसोसिएशन चुनाव: सतपाल डारिया 56 वोटों से अध्यक्ष निर्वाचित..
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब बार एसोसिएशन के चुनाव वीरवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में अधिवक्ता सतपाल डारिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता शशि चौधरी को 56 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतपाल डारिया को बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं गणमान्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने विश्वास जताया कि सतपाल डारिया के नेतृत्व में बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा करेगी। साथ ही न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में भी सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।
Paonta Sahib Bar Association Election: Satpal Dariya Elected President by a Margin of 56 Votes
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
The elections for the Paonta Sahib Bar Association concluded peacefully on Thursday. In the contest for the post of President, Advocate Satpal Dariya achieved a resounding victory, defeating his rival, Advocate Shashi Chaudhary, by a margin of 56 votes. An atmosphere of enthusiasm prevailed among the advocates as soon as the election results were announced. Members of the Bar Association, along with various social figures and prominent citizens of the area, extended their congratulations and best wishes to the newly elected President, Satpal Dariya. On this occasion, the advocates expressed confidence that under Satpal Dariya's leadership, the Bar Association would effectively safeguard the interests of the legal fraternity. Furthermore, positive efforts would be made to strengthen the judicial system and foster better coordination between the Bar and the Bench.

एक टिप्पणी भेजें