Top News

28 सितंबर को पांवटा साहिब में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन:रामलीला मैदान में होगा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह,कई वरिष्ठ नेता होंगे कार्यक्रम में शामिल..

28 सितंबर को पांवटा साहिब में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन:रामलीला मैदान में होगा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह,कई वरिष्ठ नेता होंगे कार्यक्रम में शामिल..

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब 

भाजपा विधानसभा पांवटा साहिब के दोनों मंडलों की संयुक्त बैठक पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित हुई। बैठक में 28 सितंबर 2026 को रामलीला मैदान पांवटा साहिब में होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सुखराम चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने दोनों मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों में समन्वय के साथ कार्य करने तथा बूथ स्तर तक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

28 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायिका रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता के शामिल होने की जानकारी दी गई है। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई। मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। बैठक में दोनों मंडलों के अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार और रमेश तोमर, महामंत्री रोहित चौधरी व तरनजीत सिंह गिल सहित नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, पार्टी पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume