Top News

सिरमौर: डिग्री कॉलेज पांवटा साहिब की हॉकी टीमों ने गाड़े सफलता के झंडे, महिला टीम विजेता और पुरुष टीम उपविजेता..

सिरमौर: डिग्री कॉलेज पांवटा साहिब की हॉकी टीमों ने गाड़े सफलता के झंडे, महिला टीम विजेता और पुरुष टीम उपविजेता..

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)

 श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब की महिला और पुरुष हॉकी टीमों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) की अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महिला हॉकी टीम ने प्रतियोगिता में विजेता बनने के साथ ओवरऑल ट्रॉफी भी अपने नाम की, जबकि पुरुष हॉकी टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया।
टीमों की इस उल्लेखनीय सफलता पर सोमवार, 12 अक्टूबर को महाविद्यालय परिसर में खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान और स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने कहा कि दोनों टीमों की सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का परिणाम है। उन्होंने शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी प्रो. जफर अली को विशेष रूप से बधाई देते हुए उनके कुशल मार्गदर्शन और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रो. जफर अली के प्रयासों से महाविद्यालय खेलों के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। खिलाड़ियों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। इस दौरान प्रो. जसवंत सैनी, प्रो. विम्मी रानी, प्रो. स्वामी नाथ, प्रो. रिंकू अग्रवाल, प्रो. डी.एस. तोमर, प्रो. संजीव कुमार और प्रो. नीलम सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने महिला एवं पुरुष हॉकी टीमों और प्रो. जफर अली को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय परिवार ने महिला टीम की चैंपियनशिप और ओवरऑल ट्रॉफी जीतने तथा पुरुष टीम के उपविजेता रहने को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस सफलता से महाविद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के प्रयासों को नई ऊर्जा मिली है।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume