Top News

Sirmour: नाहन में जुआ खेलते चार व्यक्ति गिर*फ्तार, 1700 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद...

Sirmour: नाहन में जुआ खेलते चार व्यक्ति गिर*फ्तार, 1700 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद...

सबसे तेज खबर/नाहन

जिला सिरमौर के पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत सार्वजनिक स्थान पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,700 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 16 अक्तूबर 2026 को पुलिस थाना नाहन की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लाडली सिम्बलवाला, कांसीवाला से जब्बल का बाग लिंक रोड पर कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और चारों व्यक्तियों को काबू कर लिया।पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मोहित, सम्राट और कुशाल, निवासी मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती, नाहन, तथा राहुल, निवासी मोहल्ला गोबिंदगढ़, नाहन, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्तों के साथ 1,700 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस थाना नाहन में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगामी जांच जारी है।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume