Top News

छात्र हितों को लेकर सक्रिय होगी NSUI, नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन चौहान ने अरिकेश जंग से की मुलाकात...

छात्र हितों को लेकर सक्रिय होगी NSUI, नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन चौहान ने अरिकेश जंग से की मुलाकात...

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब 

 एनएसयूआई के नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन चौहान ने अपने साथियों के साथ जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। नितिन चौहान ने नई जिम्मेदारी मिलने पर अरिकेश जंग का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। मुलाकात के दौरान छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही एनएसयूआई संगठन को मजबूत और अधिक सक्रिय बनाने, विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा उनके अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ।नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन चौहान ने कहा कि वह छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और उनके हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

 उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को एनएसयूआई के साथ जोड़ने की दिशा में काम करने का संकल्प भी जताया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग ने नितिन चौहान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह छात्र हितों को सर्वोपरि रखकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इस दौरान युवा नेता अरिकेश जंग, पूर्व जिला महासचिव विशाल वालिया, पूर्व अध्यक्ष प्रिंस, अखिल चौहान, गोल्डी, जसप्रीत सिंह, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली सहित एनएसयूआई के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume