सिरमौर: नाहन की बेटी नौरीन खान ने बढ़ाया सिरमौर का मान, शाहरुख खान के साथ गूगल जैमिनी के विज्ञापन में आईं नजर..
सबसे तेज खबर/नाहन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन की बेटी नौरीन खान ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। नाहन के अमरपुर मोहल्ले की रहने वाली नौरीन इन दिनों गूगल जैमिनी के राष्ट्रीय टीवी विज्ञापन में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के साथ नजर आने को लेकर चर्चा में हैं। एक साधारण परिवार से निकलकर मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में अपनी जगह बनाने वाली नौरीन की उपलब्धि से शहर में खुशी का माहौल है। नौरीन का सफर संघर्ष, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत की मिसाल है। उनके पिता नासिर खान पेशे से कारपेंटर हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति और जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने अपने बच्चों के सपनों को आगे बढ़ने का अवसर दिया। परिवार को आर्थिक सहयोग देने और बहनों की पढ़ाई में मदद करने के लिए उनके भाई आकिब खान ने भी पिता के काम में हाथ बंटाया। वहीं, नौरीन की एक बहन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। नौरीन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नाहन के गर्ल्स स्कूल से प्राप्त की और इसके बाद नाहन के पीजी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। खास बात यह है कि उन्होंने मॉडलिंग के लिए कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया। अपने आत्मविश्वास, लगन और अभिनय के प्रति रुचि के बल पर उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। गूगल जैमिनी के विज्ञापन में शाहरुख खान के साथ काम करना उनके करियर की उल्लेखनीय उपलब्धियों में शामिल है। इससे पहले भी नौरीन एक राष्ट्रीय टीवी विज्ञापन में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। वह भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के एक विज्ञापन में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त वह विभिन्न ब्रांड्स के विज्ञापनों, फिटनेस अभियानों और मॉडलिंग असाइनमेंट्स में भी काम कर चुकी हैं। ऑडिशन से लेकर रिहर्सल और शूटिंग तक लगातार मेहनत करते हुए उन्होंने मनोरंजन और विज्ञापन जगत में अपनी जगह मजबूत की है। काम के सिलसिले में दिल्ली और मुंबई में व्यस्त रहने के बावजूद नौरीन अपने गृह नगर नाहन से जुड़ी हुई हैं। मौका मिलते ही वह अपने परिवार के पास लौट आती हैं। उनका कहना है कि ग्लैमर की दुनिया में शुरुआत करना आसान नहीं था और शुरुआती दौर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने खुद पर विश्वास बनाए रखा। नौरीन के अनुसार, जीवन में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत बेहद जरूरी हैं। वह मानती हैं कि अभी उन्हें लंबा सफर तय करना है और अपनी पहचान को कायम रखने के लिए लगातार प्रयास करते रहना होगा। नाहन की इस बेटी की उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करते हैं।
Sirmaur: Naureen Khan, a daughter of Nahan, brings pride to Sirmaur; featured alongside Shah Rukh Khan in a Google Gemini advertisement.
Sabse Tez Khabar/Nahan
Naureen Khan, from Nahan in the Sirmaur district of Himachal Pradesh, has earned national recognition through her talent and hard work. A resident of the Amarpur locality in Nahan, Naureen is currently in the spotlight for appearing alongside Bollywood actor Shah Rukh Khan in a national television advertisement for Google Gemini. Her achievement—carving a niche for herself in the world of modeling and acting, despite coming from an ordinary family—has brought great joy to the town. Naureen’s journey is a testament to perseverance, self-confidence, and consistent hard work. Her father, Nasir Khan, is a carpenter by profession. Despite the family’s financial constraints and various responsibilities, he ensured his children had the opportunity to pursue their dreams. Her brother, Aaqib Khan, also assisted their father in his work to provide financial support to the family and help fund his sisters' education. Meanwhile, one of Naureen’s sisters is currently preparing for the Union Public Service Commission (UPSC) Civil Services Examination. Naureen completed her early education at a girls' school in Nahan and later graduated from the local PG College. Notably, she received no formal training in modeling; instead, she built her reputation through self-confidence, dedication, and a genuine passion for acting. Working alongside Shah Rukh Khan in the Google Gemini advertisement stands as a significant milestone in her career. Previously, Naureen has showcased her talent in another national television advertisement—playing a lead role in a campaign for the Securities and Exchange Board of India (SEBI). Furthermore, she has worked on advertisements for various brands, fitness campaigns, and numerous modeling assignments. Through relentless effort—from auditions and rehearsals to the final shoots—she has firmly established her place in the entertainment and advertising industry. Despite being busy with work in Delhi and Mumbai, Naureen remains connected to her hometown, Nahan. Whenever she gets the chance, she returns to be with her family. She shares that starting out in the world of glamour was not easy and that she faced many challenges early on, yet she maintained her self-belief. According to Naureen, self-confidence and consistent hard work are essential for moving forward in life. She believes that she still has a long way to go and must continue to strive to establish and maintain her own identity. The achievements of this daughter of Nahan serve as an inspiration for young people who, despite having limited resources, dare to dream big and work hard to turn those dreams into reality.

एक टिप्पणी भेजें