तारूवाला स्कूल के पवन का एथलेटिक्स में जलवा:तीन स्पर्धाओं में जीता गोल्ड, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारूवाला, पांवटा साहिब के होनहार विद्यार्थी पवन ने जिला स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पवन ने 400 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल कर तीनों स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पवन की इस उपलब्धि के साथ ही उसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। इसके अलावा, विद्यालय ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल बेस्ट एथलीट ट्रॉफी भी अपने नाम की। इस दोहरी सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जोगी कान्याल ने शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी) गौरव और मनमोहन सहित समस्त स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थी पवन के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि पवन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाएगा।
Pawan from Taruwala School Shines in Athletics: Wins Gold in Three Events, Selected for State-Level Competition
Sabse Tez Khabar/Paonta Sahib
Pawan, a promising student at PM SHRI Government Senior Secondary School, Taruwala (Paonta Sahib), has brought laurels to his school and the region with an outstanding performance at the district-level Under-14 athletics competition. Pawan proved his mettle by securing the first position in the 400-meter race, 600-meter race, and long jump. Following this achievement, he has been selected for the state-level competition. Furthermore, the school delivered an excellent overall performance, clinching the 'Best Athlete' trophy. This dual success has brought great joy to the school. School Principal Jogi Kanyal congratulated the Physical Education Teachers (PETs), Gaurav and Manmohan, along with the entire staff, on this remarkable achievement. He praised Pawan for his stellar performance and wished him a bright future. The school community expressed hope that Pawan will continue to excel at the state-level competition, further bringing pride to both the school and the region.

एक टिप्पणी भेजें