तारूवाला स्कूल में साइबर सुरक्षा शिविर: विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के बताए उपाय...
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारूवाला में साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य वक्ता जतिंदर पवार, लेक्चरर डाइट नाहन ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और डिजिटल नागरिकता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने, व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने और ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने के उपाय बताए। जतिंदर पवार ने विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में जिम्मेदारी के साथ तकनीक का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही साइबर अपराध का कारण बन सकती है, इसलिए किसी भी अनजान लिंक या ऑनलाइन संदेश पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता जांचनी चाहिए।शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने स्किट, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने “Think Before You Click” यानी “क्लिक करने से पहले सोचें” का नारा लगाकर ऑनलाइन गतिविधियों में सतर्कता बरतने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने और डिजिटल तकनीक का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में प्रत्येक विद्यार्थी को साइबर अपराधों की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहने के साथ दूसरों को भी जागरूक कर सकें।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित, सतर्क और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाना रहा। शिविर में विद्यालय के शिक्षक संदीप गुप्ता, सुमति, निर्मला, अर्पणा, नाजिया, किरण, नीलम राणा, निर्मल और राजेंद्र सहित अन्य स्टाफ सदस्यों तथा विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
Cybersecurity Camp at Taruwala School: Students Taught How to Avoid Online Fraud...
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
A cybersecurity awareness camp was organized at PM SHRI Government Senior Secondary School, Taruwala. The keynote speaker, Jatinder Pawar—a lecturer at DIET Nahan—educated students on the importance of cybersecurity and digital citizenship. He provided guidance on the safe use of the internet, keeping personal information confidential, avoiding clicks on unknown links, and remaining vigilant against online fraud. Jatinder Pawar encouraged students to use technology responsibly in the digital world. He emphasized that exercising caution while using the internet is essential today; even a moment of carelessness can lead to cybercrime, so one should always verify the authenticity of any unknown link or online message before trusting it. During the camp, students participated enthusiastically in skits, slogan writing, and speech competitions, using these activities to spread awareness about cybersecurity. They also championed the slogan, "Think Before You Click," urging everyone to remain cautious during online activities. School Principal Jogi Ram Kanyal encouraged students to follow cybersecurity protocols and make constructive use of digital technology. He noted that in this digital age, it is vital for every student to be informed about cybercrimes so that they can stay safe themselves and help raise awareness among others. The primary objective of the program was to educate students about cybercrimes, empowering them to become safe, vigilant, and responsible digital citizens. The camp saw active participation from students and school staff, including teachers Sandeep Gupta, Sumati, Nirmala, Arpana, Nazia, Kiran, Neelam Rana, Nirmal, and Rajendra.

एक टिप्पणी भेजें