कांसर में 50 वर्षों से अधिक पुरानी मेले की परंपरा कायम, खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम..
सबसे तेज खबर/सिरमौर (नीलम ठाकुर)
जिला सिरमौर के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के कांसर गांव में श्री दुर्गा नवयुवक मंडल कांसर द्वारा आयोजित श्री दुर्गा अष्टमी मेले का 20 अक्टूबर को धूमधाम से समापन हुआ। 50 वर्षों से अधिक समय से आयोजित किए जा रहे इस मेले का शुभारंभ 13 अक्टूबर को ग्राम पंचायत कांडो के उपप्रधान प्रवीण शर्मा ने किया था। समापन समारोह में सम्राट मार्बल ग्रुप के मालिक कमल प्रकाश शर्मा और डीएसआर ग्रुप के मालिक मुकेश रमोल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेला मैदान में पहुंचने पर क्लब के सदस्यों ने दोनों अतिथियों का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। मेले के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 24 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें शंकरपुर, उत्तराखंड की टीम विजेता रही। वहीं, क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 60 टीमों ने भाग लिया और पंजाहल की टीम ने जीत दर्ज की। कबड्डी अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में चार टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बिरला की टीम ने बाजी मारी। अंडर-19 बॉयज कबड्डी में 20 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें धगेड़ा की टीम विजेता बनी। ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया और सराह की टीम ने खिताब अपने नाम किया। कुश्ती प्रतियोगिता में 40 पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। इसमें हरियाणा के रोहित ने माली जीतकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इसके अलावा मेले के दौरान आकर्षक पुरस्कारों के साथ लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। श्री दुर्गा नवयुवक मंडल कांसर के अध्यक्ष अनूप नेगी ने बताया कि माता रानी के आशीर्वाद से यह मेला पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से लगातार आयोजित किया जा रहा है। मेले का मुख्य उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने के साथ-साथ युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी मंडल इसी भावना के साथ मेले का आयोजन करता रहेगा। इस अवसर पर राज कुमार, पवन शर्मा, शिशुपाल, दीपक शर्मा, मयूर, दिनेश सहित क्लब के सदस्य और क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।
Long-standing Fair Tradition Continues in Kansar for Over 50 Years; Athletes Showcase Their Prowess in Sports Competitions..
Sabse Tez Khabar / Sirmaur (Neelam Thakur)
The Shri Durga Ashtami Fair, organized by the 'Shri Durga Navyuvak Mandal' (Youth Club) in Kansar village—located in the Renuka assembly constituency of Sirmaur district—concluded with great fanfare on October 20. The fair, which has been held for over 50 years, was inaugurated on October 13 by Praveen Sharma, the Deputy Head (Up-Pradhan) of the Kando Gram Panchayat. The closing ceremony was graced by Kamal Prakash Sharma, owner of the Samrat Marble Group, and Mukesh Ramol, owner of the DSR Group, who attended as the chief guests. Upon their arrival at the fairgrounds, club members extended a warm welcome to the guests with floral garlands. Various sports competitions were held during the event, drawing a large number of athletes and teams who showcased their talent. In the volleyball tournament, 24 teams competed, with the team from Shankarpur (Uttarakhand) emerging as the winner. In the cricket tournament, 60 teams participated, and the team from Panjahal secured the victory. In the girls' Under-19 Kabaddi category, four teams faced off, with the team from Birla clinching the win. In the boys' Under-19 Kabaddi category, 20 teams participated, and the team from Dhageda emerged victorious. The open Kabaddi competition featured seven teams, with the team from Sarah taking the title. In the wrestling competition, 40 wrestlers demonstrated their strength and skill; Rohit from Haryana won the main bout ('Maali'), earning great applause from the audience. Additionally, a lucky draw featuring attractive prizes was held, which drew significant attention from the attendees. Anoop Negi, President of the Shri Durga Navyuvak Mandal, Kansar, stated that with the blessings of 'Mata Rani' (the Goddess), this fair has been held consistently for over 50 years. The primary objective of the fair is to uphold religious traditions, while also engaging the youth in sports and conveying a message to stay away from substance abuse. It was stated that the organization will continue to host the fair with the same spirit in the future. Present on the occasion were club members—including Raj Kumar, Pawan Sharma, Shishupal, Deepak Sharma, Mayur, and Dinesh—along with many people from the local area.

एक टिप्पणी भेजें