Top News

सिरमौर में जुलाई के ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहाँ होगी प्रक्रिया...

सिरमौर में जुलाई के ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहाँ होगी प्रक्रिया...

सबसे तेज खबर/नाहन 

हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के लिए जुलाई 2026 का वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। आरटीओ (RTO) सोना चौहान ने बताया कि जिला मुख्यालय नाहन में वाहनों की पासिंग 6 और 25 जुलाई को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट के लिए 10 और 24 जुलाई की तिथियां तय की गई हैं। राजगढ़ में यह दोनों प्रक्रियाएं 23 जुलाई को, संगड़ाह में 3 जुलाई को और सराहां में 21 जुलाई को आयोजित की जाएंगी।

पांवटा साहिब उपमंडल के लिए विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। यहाँ 14 जुलाई को केवल निजी वाहनों (Private Vehicles) और स्कूल बसों की पासिंग की जाएगी। इसके इलावा 15 जुलाई और 27 जुलाई को केवल ट्रांसपोर्ट वाहनों (Transport Vehicles) की पासिंग का कार्य होगा, जबकि यहाँ ड्राइविंग टेस्ट 16 जुलाई और 28 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। वहीं, शिलाई क्षेत्र के लिए पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट 18 जुलाई को और कफोटा के लिए 17 जुलाई का दिन निर्धारित किया गया है। आरटीओ ने सभी वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के दस्तावेजों को पूर्ण रखें और निर्धारित श्रेणियों के अनुसार ही तय तारीखों पर उपस्थित हों।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume