Top News

पांवटा साहिब के तारुवाला में ट्रांसफार्मर फॉल्ट से देर रात बिजली गुल, विभाग ने रात 11 बजे बहाल की आपूर्ति..



पांवटा साहिब के तारुवाला में ट्रांसफार्मर फॉल्ट से देर रात बिजली गुल, विभाग ने रात 11 बजे बहाल की आपूर्ति..

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में भीषण गर्मी के चलते इन दिनों बार-बार बिजली कटौती की समस्या सामने आ रही है। मंगलवार देर रात तारुवाला क्षेत्र में भी बिजली गुल हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक बिजली बहाल करने के कार्य में जुटी रही। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, संबंधित ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी (फॉल्ट) आने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। 

अधिकारियों ने बताया कि जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आया, वह जंगल के बीच स्थित है। अंधेरा होने और पर्याप्त रोशनी न होने के कारण मरम्मत कार्य में अपेक्षा से अधिक समय लगा। इसके बावजूद विभाग के 10 से 12 कर्मचारी रात भर मौके पर डटे रहे और लगातार प्रयासों के बाद रात करीब 11 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। विभाग ने कहा कि भविष्य में भी ऐसी किसी भी आपात स्थिति में उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द राहत देने के लिए टीम पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करती रहेगी।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume