Top News

Nahan: बाल विकास परियोजना नाहन के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के भरें जाएंगे 08 पद...

Nahan: बाल विकास परियोजना नाहन के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के भरें जाएंगे 08 पद...

सबसे तेज खबर/ नाहन

बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में 02 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व 06 आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से 08 जुलाई, 2026 तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सुरला के आंगनबाडी केन्द्र सुरला तथा ग्राम पंचायत देवका पुड़ला के आंगनवाड़ी केन्द्र पुड़ला में आंगनबाडी कार्यकर्ता का एक-एक पद तथा ग्राम पंचायत विक्रमबाग के आंगनवाड़ी केन्द्र डाडुवाला, ग्राम पंचायत पालियो के आंगनवाड़ी केन्द्र पालियो, ग्राम पंचायत बनकला के आंगनवाड़ी केन्द्र कून और बनकला, ग्राम पंचायत ददाहू के आंगनवाड़ी केन्द्र चूली व ग्राम पंचायतत्रिलोकपुर के आंगनवाड़ी केन्द्र खैरी में आंगनबाडी सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जायेगा। उन्होंने बताया कि आवेदक सादे कागज पर मांगे गये सत्यापित दस्तावेजों सहित 08 जुलाई, 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास तथा आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष तथा परिवार की वर्षिक आय 50 हजार रुपये या इससे कम होनी चाहिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि आवेदनकर्ता अपने आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, बेरोजगारी प्रमाण पत्र, वार्षिक आय प्रमाण पत्र जो कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार या उप मंडल अधिकारी (नागरिक) द्वारा जारी किया गया हो को संलग्न कर सकता है।उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे जिसके लिए अलग से कोई भी पत्र जारी नहीं किया जायेगा।उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे जिसके लिए अलग से कोई भी पत्र जारी नहीं किया जायेगा।

Nahan: 08 posts of Anganwadi Workers and Helpers to be filled under the Nahan Child Development Project...

Sabse Tez Khabar/ Nahan

Applications have been invited from eligible women until July 8, 2026, to fill vacant posts—comprising 02 Anganwadi Workers and 06 Anganwadi Helpers—across Anganwadi centers in various panchayats under the Nahan Child Development Project. Providing this information, the Child Development Project Officer stated that one post each for an Anganwadi Worker will be filled at the Surla Anganwadi center (Gram Panchayat Surla) and the Pudla Anganwadi center (Gram Panchayat Devka Pudla). Additionally, one post each for an Anganwadi Helper will be filled at the following centers: Daduwala (Gram Panchayat Vikrambag), Palio (Gram Panchayat Palio), Koon and Bankala (Gram Panchayat Bankala), Chuli (Gram Panchayat Dadahu), and Khairi (Gram Panchayat Trilokpur). Applicants may submit their applications—written on plain paper and accompanied by the required attested documents—at the office of the Child Development Project Officer, Nahan, on any working day between 10:00 AM and 5:00 PM, up to July 8, 2026.

He stated that the minimum educational qualification for the posts of Anganwadi Worker and Helper is a pass in the 12th standard; applicants must be between 18 and 35 years of age, and their family's annual income must be ₹50,000 or less. The Child Development Project Officer stated that applicants may attach a caste certificate, unemployment certificate, and annual income certificate—issued by a Tehsildar, Naib Tehsildar, or Sub-Divisional Officer (Civil)—to their applications. He informed that interviews for these posts will be held on July 15, 2026, at 10:30 AM at the office of the Child Development Project Officer, Nahan, and that no separate letters will be issued for this purpose.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume