हिमाचल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, तापमान में आई गिरावट ..
सबसे तेज खबर/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। राजधानी शिमला में सुबह से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा, जबकि ऊना, सोलन सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी बादल जमकर बरसे।
बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आगामी दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने 24, 25 और 26 जून को कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जताया है, जबकि 29 और 30 जून को भी कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। सप्ताह के शेष दिनों में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।
हालांकि दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई अन्य राज्यों की ओर तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में इसके प्रवेश को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मानसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
प्रदेश में बुधवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुंदरनगर में 22.1, भुंतर में 20.5, धर्मशाला में 16.4, ऊना में 21.3, नाहन में 19.1, सोलन में 18.4 और मनाली में 16.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। पांवटा साहिब में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं अधिकतम तापमान में अगले दो से तीन दिनों के दौरान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।
Heavy rains in Himachal Pradesh bring pleasant weather, temperatures drop.
Sabse tez khabar/Shimla
Heavy rains in various parts of Himachal Pradesh on Wednesday brought pleasant weather and brought relief from the heat. Intermittent rain continued in the capital Shimla since morning, while heavy rains also occurred in several other areas, including Una and Solan.
The rains caused a drop in temperatures in most parts of the state. According to the Meteorological Center, Shimla, light to moderate rain is expected in many parts of the state in the coming days. The department has forecast light to moderate rain in some areas on June 24, 25, and 26, with rain also expected in many areas on June 29 and 30. Isolated light rain is also possible during the remainder of the week.
Although the southwest monsoon is rapidly advancing towards many other states of the country, no official update has been issued regarding its entry into Himachal Pradesh. According to the Meteorological Department, conditions remain favorable for the monsoon to reach Gujarat, Madhya Pradesh, Uttar Pradesh, and parts of Uttarakhand over the next two to three days.
On Wednesday, Shimla recorded a minimum temperature of 16.6 degrees Celsius. Sundernagar recorded 22.1 degrees Celsius, Bhuntar 20.5 degrees Celsius, Dharamshala 16.4 degrees Celsius, Una 21.3 degrees Celsius, Nahan 19.1 degrees Celsius, Solan 18.4 degrees Celsius, and Manali 16.5 degrees Celsius. Paonta Sahib recorded the highest minimum temperature in the state at 27 degrees Celsius, while Kukumseri was the coldest place, recording a minimum temperature of 6.9 degrees Celsius.
The Meteorological Department predicts that there will be no significant change in minimum temperatures for the next four to five days. The maximum temperature is expected to drop by 2 to 4 degrees Celsius over the next two to three days, which is expected to provide further relief from the heat.
एक टिप्पणी भेजें