सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
जानकारी के अनुसार, एसआईयू नाहन की पुलिस टीम गश्त के दौरान कोलर क्षेत्र में मौजूद थी।
इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इंतजार पुत्र खलील मोहम्मद, निवासी गांव देववाला, डाकघर हरिपुर खोल, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, मोटरसाइकिल नंबर HR71D-6835 पर रणजीतपुर से कोलर की ओर आ रहा है। सूचना में बताया गया कि उसके पास बड़ी मात्रा में नशीले कैप्सूल हैं तथा वह लंबे समय से कोलर और आसपास के क्षेत्रों में इनकी अवैध बिक्री का कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 210 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माजरा में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी नशीले पदार्थों की आपूर्ति कहां से करता था और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
एक टिप्पणी भेजें