Top News

15 अगस्त की तैयारियां तेज: एसडीएम द्विज गोयल ने विद्यालय प्रधानाचार्यों के साथ की बैठक..

 



15 अगस्त की तैयारियां तेज: एसडीएम द्विज गोयल ने विद्यालय प्रधानाचार्यों के साथ की बैठक..

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब


 स्वतंत्रता दिवस 2026 के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर पांवटा साहिब उपमंडल के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने सोमवार को एक विशेष बैठक आयोजित की। नगर पालिका पांवटा साहिब के सभागार में आयोजित बैठक में 15 अगस्त को होने वाले मार्च पास्ट तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि 2 अगस्त से 12 अगस्त तक विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसे देखते हुए विभिन्न विद्यालयों को मार्च पास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से संबंधित जिम्मेदारियां अवकाश से पहले ही सौंप दी गई हैं, ताकि निर्धारित समय पर सभी तैयारियां पूरी की जा सकें। एसडीएम द्विज गोयल ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालय 13 अगस्त को आयोजित होने वाले संयुक्त पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) में पूर्ण तैयारी के साथ भाग लें, जिससे 15 अगस्त के मुख्य समारोह का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है और इसे पूरे उत्साह, अनुशासन तथा देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाएगा। बैठक में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।



Preparations for August 15th Intensify: SDM Dwij Goyal Holds Meeting with School Principals


Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib


SDM Paonta Sahib, Dwij Goyal, held a special meeting on Monday with principals from all government and private schools in the Paonta Sahib subdivision to discuss preparations for the grand Independence Day celebration. During the meeting, held at the Paonta Sahib Municipal Council hall, there was a detailed discussion regarding the arrangements for the march past and cultural programs scheduled for August 15th. It was noted that schools would remain closed from August 2nd to August 12th. In light of this, responsibilities related to the march past and cultural performances have already been assigned to the various schools so that all preparations can be completed on schedule. SDM Dwij Goyal directed all schools to participate fully prepared in the joint rehearsal scheduled for August 13th, ensuring the successful and well-organized conduct of the main event on August 15th. He emphasized that Independence Day is an occasion of national pride and should be celebrated with great enthusiasm, discipline, and a spirit of patriotism. The school principals assured the administration of their full cooperation in making the event a success.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume