भंगानी स्कूल में एसएमसी चुनाव: परमजीत सिंह 45 वोटों से विजयी, बने नए अध्यक्ष..
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंगानी में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के त्रिवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव में परमजीत सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए एसएमसी अध्यक्ष का पद हासिल किया। विद्यालय परिसर में आयोजित आम सभा और मतदान प्रक्रिया में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव अधिकारी की देखरेख में हुए मतदान में परमजीत सिंह को 104 मत प्राप्त पड़े, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इकराम अली को 59 मत मिले। इस प्रकार परमजीत सिंह ने 45 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष परमजीत सिंह का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर आधारभूत सुविधाओं का विकास तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों के सहयोग से कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
SMC Election at Bhangani School: Paramjit Singh Wins by 45 Votes, Becomes New President
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
The triennial elections for the School Management Committee (SMC) at Government Senior Secondary School, Bhangani, concluded in a peaceful atmosphere. Paramjit Singh secured a resounding victory, winning the post of SMC President. Parents participated enthusiastically in the general meeting and voting process held on the school premises. In the election conducted under the supervision of the election officer, Paramjit Singh received 104 votes, while his nearest rival, Ikram Ali, secured 59 votes; thus, Paramjit Singh won by a margin of 45 votes. Following the announcement of the results, school staff, parents, and local villagers welcomed the newly elected president. Expressing his gratitude to all the voters, he stated that he would work in collaboration with the school administration and parents to ensure quality education, improve infrastructure, and foster the holistic development of the students. The school principal, teachers, parents, and prominent local citizens were present in large numbers on this occasion.

एक टिप्पणी भेजें