Top News

Sirmour: टक्कर मारकर फरार हुआ बुलेट चालक:पुलिस ने दर्ज किया मामला..



Sirmour: टक्कर मारकर फरार हुआ बुलेट चालक:पुलिस ने दर्ज किया मामला..

सबसे तेज खबर/ सिरमौर 

 सिरमौर जिले के पुलिस थाना कालाआम्ब क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है, जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमपाल सिंह निवासी मोहल्ला गोविंदगढ़, नाहन ने शिकायत दर्ज करवाई कि 9 जून 2026 की सुबह वह अपनी बाइक (HP-18C-6629) पर कालाआम्ब से नाहन की ओर जा रहा था। आम्बवाला के पास नाहन की दिशा से तेज रफ्तार में आई एक बुलेट मोटरसाइकिल ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से प्रेमपाल सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बुलेट चालक मौके से फरार हो गया। चिकित्सीय परीक्षण में घायल के बाएं हाथ की एक उंगली कटने तथा पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई। मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटें पाए जाने के बाद पुलिस थाना कालाआम्ब में अज्ञात बुलेट चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की पहचान कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume