स्वतंत्रता दिवस पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प, पांवटा साहिब में हुआ कार्यक्रम..
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार एवं अपराध ब्यूरो के स्टेट कार्यालय पांवटा साहिब, जिला सिरमौर में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्टेट अध्यक्ष इंदर सिंह, जनरल सेक्रेटरी उमेश, स्टेट मीडिया प्रभारी प्रीति सहित ब्यूरो के अन्य सदस्य मौजूद रहे। समारोह के दौरान देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने एकता, ईमानदारी, अनुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा आम लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। समारोह का समापन देशभक्ति की भावना, राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के नए संकल्प के साथ हुआ।
एक टिप्पणी भेजें