Top News

राजकीय उच्च विद्यालय डांडा पागर में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन...

राजकीय उच्च विद्यालय डांडा पागर में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन...

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब 

विधानसभा पांवटा साहिब के तहत आने वाले राजकीय उच्च विद्यालय डांडा पागर में पर्यावरण संरक्षण और हरित चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में पौधारोपण के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। यह जानकारी विद्यालय के गतिविधि प्रभारी एवं संस्कृत शिक्षक दिनेश कुमार शास्त्री ने दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को वृक्षों के पर्यावरणीय और सामाजिक महत्त्व से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और इनके संरक्षण से ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं संतुलित पर्यावरण की संकल्पना साकार हो सकती है। विद्यार्थियों ने रोपित पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विद्यार्थियों ने “वृक्ष लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ” तथा “एक पेड़ माँ के नाम” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। अंत में विद्यालय प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण तथा अधिकाधिक पौधारोपण के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume