Top News

मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, सीडी कांड से हिल गई थी हिमाचल की सियासत

मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, सीडी कांड से हिल गई थी हिमाचल की सियासत

सबसे तेज खबर/धर्मशाला

 हिमाचल प्रदेश के पांच बार के विधायक और दो बार के मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने कांगड़ा के तियारा स्थित अपने पैतृक गांव में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। मेजर मनकोटिया शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे और प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। वह कांग्रेस और भाजपा दोनों में रहे। वर्ष 2024 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। हिमाचल की राजनीति में वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मुखर विरोधी के रूप में भी जाने जाते थे। मेजर मनकोटिया वर्ष 2007 में जारी किए गए चर्चित सीडी कांड को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने सीडी के माध्यम से तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले ने उस समय हिमाचल की राजनीति में काफी हलचल पैदा कर दी थी। बाद में मामले में वीरभद्र सिंह बरी हो गए थे। मेजर विजय सिंह मनकोटिया का जन्म कांगड़ा के तियारा गांव में हुआ था। उन्होंने शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से शिक्षा हासिल की। राजनीति में आने के बाद उन्होंने शाहपुर का लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया और प्रदेश मंत्रिमंडल में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। उनके निधन से हिमाचल की राजनीति में एक लंबे राजनीतिक दौर का अंत हुआ है।


Major Vijay Singh Mankotia Passes Away; 'CD Scandal' Had Once Rocked Himachal Politics

Sabse Tez Khabar / Dharamshala


Major Vijay Singh Mankotia, a five-time MLA and two-time minister of Himachal Pradesh, passed away on Tuesday morning at the age of 87. He breathed his last at his ancestral village, Tiara, in Kangra. Reports indicate that his family was rushing him to the hospital after his health deteriorated in the morning, but he suffered a fatal heart attack on the way. Major Mankotia served as an MLA from the Shahpur constituency five times and held the portfolio of Tourism Minister in the state government. He was associated with both the Congress and the BJP; in 2024, he left the Congress to join the BJP. In Himachal politics, he was also known as a vocal critic of former Chief Minister Virbhadra Singh. Major Mankotia had grabbed national headlines over the infamous 'CD scandal' that surfaced in 2007. Through the CD, he had leveled serious allegations against the then Chief Minister Virbhadra Singh and others. This matter had caused a significant stir in Himachal's political landscape at the time. Virbhadra Singh was later acquitted in the case. Major Vijay Singh Mankotia was born in Tiara village, Kangra, and received his education at Bishop Cotton School, Shimla. After entering politics, he represented Shahpur for a long period and held key responsibilities in the state cabinet. His passing marks the end of a long political era in Himachal.


Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume