सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब की कक्षा 7 की छात्राएं पलवी शर्मा और वेदांशी शर्मा का 51वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। छात्राओं के चयन से स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल की प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ आंध्र प्रदेश के सहयोग से किया जा रहा है। पलवी शर्मा और वेदांशी शर्मा के चयन पर स्कूल प्रबंधन ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए राष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने कहा कि दोनों छात्राओं की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
Two students from Paonta Sahib, Sirmaur district, selected for the National Basketball Championship...
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
Palvi Sharma and Vedanshi Sharma, Class 7 students at Guru Nanak Mission Public School, Paonta Sahib (Sirmaur district), have been selected for the 51st Sub-Junior National Basketball Championship. Their selection has brought joy to the school management, teachers, parents, and the local community. School Principal Gurvinder Kaur Chawla stated that this national-level competition will be held in Vijayawada (Andhra Pradesh) from September 27 to October 4. The event is being organized by the Basketball Federation of India in collaboration with the Basketball Federation of Andhra Pradesh. Congratulating the students on their selection, the school management wished them success for their performance on the national stage. The Principal remarked that the achievement of these two students would inspire others to excel in the field of sports as well.

एक टिप्पणी भेजें