Top News

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में 3.12 ग्राम चिट्टे समेत युवक गि*र*फ्तार,


जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में 3.12 ग्राम चिट्टे समेत युवक गि*र*फ्तार, 

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब 

सिरमौर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) नाहन की टीम ने पांवटा साहिब में एक युवक को 3.12 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 अक्तूबर को SIU नाहन की टीम पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भगत सिंह उर्फ अमन नामक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर चिट्टा और स्मैक बेचने का कथित तौर पर धंधा करता है। सूचना के अनुसार, वह उस दिन भी अपनी मोटरसाइकिल (PB70 F 0584) (CT 100) पर यमुना पुल बैरियर, कुल्हाल के पास राम मंदिर के गेट के सामने खड़ा था।सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। 

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 3.12 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भगत सिंह उर्फ अमन, निवासी गांव हरेवा, डाकघर जहदरी, तहसील छछरौली, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्तमान में गांव फूलपुर, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर में रह रहा था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume