उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का चार दिवसीय सिरमौर दौरा कल से, पांवटा में यमुना शरद महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्य अतिथि...
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
उद्योग, श्रम एवं रोजगार, संसदीय कार्य मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान 25 से 28 अक्तूबर तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 25 अक्तूबर को पांवटा साहिब में आयोजित यमुना शरद महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जानकारी के अनुसार उद्योग मंत्री 26 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे सतौन में जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे कफोटा तथा सायं 4 बजे शिलाई में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उद्योग मंत्री 27 अक्तूबर को प्रातः 11ः30 बजे लोजा में राजकीय उच्च विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे तथा 28 अक्तूबर को उद्योग मंत्री प्रातः 11 बजे नाहन स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
Industries Minister Harshwardhan Chauhan to begin a four-day visit to Sirmaur tomorrow; will be the chief guest at the cultural evening of the Yamuna Sharad Mahotsav in Paonta..
Sabse Tez Khabar/ / Paonta Sahib
Minister for Industries, Labour & Employment, and Parliamentary Affairs, Harshwardhan Chauhan, will be on a visit to Sirmaur district from October 25 to 28. A government spokesperson stated that the Industries Minister will attend the cultural evening of the Yamuna Sharad Mahotsav, being held in Paonta Sahib, as the chief guest on October 25. According to the details provided, the Minister will hear public grievances in Sataun at 10:00 AM on October 26. Subsequently, he will address the concerns of the public in Kafota at 1:00 PM and in Shillai at 4:00 PM. On October 27, at 11:30 AM, the Minister will inaugurate the new building of the Government High School in Loja. On October 28, at 11:00 AM, he will chair a meeting of the District Planning Development and 20-Point Programme Review Committee at the Deputy Commissioner’s office in Nahan.
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें