Top News

दुखद: हिमाचल प्रदेश में बेटे ने की मां की ह*त्या,शराब के नशे में लाठी से किया हम*ला..

सबसे तेज खबर/ मंडी

मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने कथित तौर पर अपनी ही मां की हत्या कर दी। घटना सुंदरनगर के जयदेवी क्षेत्र की है, जहां आरोपी ने लाठी से हमला कर मां को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जयदेवी के उवाह निवासी खूब राम ने बताया कि खेमा राम पुत्र फागणु राम ने अपनी मां पार्वती देवी पर लाठी से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को शुक्रवार रात करीब 11 बजे मिली।

सूचना मिलते ही बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खेमा राम ने शराब के नशे में अपनी मां पर हमला किया। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका पार्वती देवी शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यरत थीं और इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आई हुई थीं। वहीं आरोपी बेटा भी शिमला में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता है।

डीएसपी सुंदरनगर भरत भूषण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume