Top News

Shimla: लिव-इन रिलेशन पर प्रतिबंध लगाने की पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने की मांग..

सबसे तेज खबर/शिमला 

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने देश में बढ़ते लिव-इन रिलेशन को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज की पारंपरिक पारिवारिक व्यवस्था पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

शांता कुमार के अनुसार, लिव-इन रिलेशन जैसी व्यवस्थाएं सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक संस्कारों को कमजोर कर सकती हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस पर स्पष्ट कानून बनाया जाए और आवश्यक होने पर प्रतिबंध लगाने पर भी विचार किया जाए।

उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी संस्कृति, परिवार व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों से है, इसलिए ऐसे मुद्दों पर समय रहते ठोस कदम उठाना जरूरी है।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume