श्री शिवानंद रमोल स्मारक रा. व. मा. विद्यालय भरोग-बनेड़ी की नई SMC का गठन, विजेंद्र सिंह बने अध्यक्ष,ममता शर्मा बनीं उपाध्यक्ष..
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के श्री शिवानंद रमोल स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरोग-बनेड़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ-साथ पंचायत प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं वार्ड सदस्यों ने भी भाग लिया।
प्रदेश सरकार की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार 30 जून से पहले विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाना अनिवार्य था। इसी क्रम में विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पूर्व सैनिक विजेंद्र सिंह को SMC का अध्यक्ष तथा ममता शर्मा, पत्नी जगदीप शर्मा (गातू), को उपाध्यक्ष चुना गया।
20 सदस्यीय विद्यालय प्रबंधन समिति में ग्राम पंचायत भरोग के प्रधान राम गोपाल शर्मा तथा बीडीसी सदस्य रीता रमोल को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। बैठक शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों ने नवगठित समिति को विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों के हित और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए मिलकर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
एक टिप्पणी भेजें