Top News

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 13 किलो 680 ग्राम चूरा पोस्त के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार...

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 13 किलो 680 ग्राम चूरा पोस्त के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार...

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब 

 पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत एसआईयू नाहन की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 किलो 680 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार एसआईयू नाहन की टीम रैनबैक्सी चौक के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि तीन व्यक्ति लंबे समय से पांवटा साहिब व आसपास के क्षेत्रों में चूरा पोस्त/डोडे के टुकड़े बेचने का धंधा कर रहे हैं। सूचना के अनुसार आरोपी बाहरी राज्यों से भारी मात्रा में चूरा पोस्त लेकर भूपपुर स्थित एचपी टोल टैक्स बैरियर के पास मौजूद थे।

 सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 13 किलो 680 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नसीम निवासी गांव पलहोड़ी, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, उसमान निवासी गांव जाट्टोंवाला, तहसील छछरोली, जिला यमुनानगर, हरियाणा तथा अली अहमद निवासी गांव डारपर, तहसील छछरोली, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है। एस.पी सिरमौर एन.एस नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume