शिलाई कॉलेज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भारत की अंतरिक्ष यात्रा और उपलब्धियों पर व्याख्यान..
सबसे तेज खबर/शिलाई
राजकीय महाविद्यालय शिलाई के भौतिकी विभाग ने विज्ञान प्रसार क्लब के सहयोग से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। इस अवसर पर भौतिकी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. संसार चंद ने “भारत अंतरिक्ष में: नवाचार, सहयोग और वैश्विक अंतरिक्ष नेतृत्व की ओर अग्रसर” विषय पर विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत जीव विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य प्रो. रीबा ने की। उन्होंने मुख्य वक्ता का परिचय देते हुए व्याख्यान की प्रासंगिकता और महत्त्व पर प्रकाश डाला। डॉ. संसार चंद ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों और प्रमुख अभियानों की जानकारी साझा की। उन्होंने आर्यभट्ट से लेकर गगनयान और स्पाडेक्स (SpaDeX) तक भारत की अंतरिक्ष यात्रा को नवाचार और वैज्ञानिक प्रगति की प्रेरणादायक यात्रा बताया। साथ ही प्राचीन भारत की वैज्ञानिक परंपरा एवं खगोल विज्ञान में उसके योगदान पर भी चर्चा की।
उन्होंने कहा कि भारत आज NASA सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों और देशों के साथ सहयोग कर वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रश्न पूछकर सक्रिय सहभागिता की। समापन अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. गोपाल भारद्वाज ने भौतिकी विभाग एवं विज्ञान प्रसार क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में अनुराग एवं आकांक्षा ने प्रथम, प्रियांश राणा एवं रितिक ने द्वितीय तथा निखिल एवं नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया। एक अन्य निबंध लेखन प्रतियोगिता में निखिल ने प्रथम, प्रियांश राणा एवं अनुराग ने द्वितीय तथा रितिक एवं प्रज्ञा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रो. आत्मा राम, डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. अनुज शर्मा, डॉ. मनीषा सिंह, प्रो. सतपाल सिंह, प्रो. रंजना चौहान, प्रो. यशपाल शर्मा, प्रो. रीना देवी, प्रो. रीना शर्मा सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Lecture on India's Space Journey and Achievements Held at Shillai College on National Space Day...
Sabse Tez Khabar/Shillai
The Department of Physics at Government College, Shillai, celebrated National Space Day in collaboration with the Vigyan Prasar Club. On this occasion, Dr. Sansar Chand, Assistant Professor of Physics, provided students with detailed insights on the topic: "India in Space: Moving Towards Innovation, Collaboration, and Global Space Leadership." The program commenced with an address by Prof. Reeba, Assistant Professor of Biology, who introduced the keynote speaker and highlighted the relevance and significance of the lecture. Dr. Sansar Chand shared information regarding India's space achievements and major missions, spanning from the inception of the Indian Space Research Organisation (ISRO) to the present day. He described India's space journey—ranging from *Aryabhata* to *Gaganyaan* and *SpaDeX*—as an inspiring saga of innovation and scientific progress. He also discussed ancient India's scientific traditions and its contributions to the field of astronomy.
He noted that India is currently playing a pivotal role in the global space community by collaborating with various international space agencies and nations, including NASA. Students actively participated in the session by asking various questions. In his concluding remarks, Acting Principal Prof. Gopal Bhardwaj commended the efforts of the Physics Department and the Vigyan Prasar Club, stating that such programs play a crucial role in fostering scientific temper and awareness among students. In the essay writing competition held on the occasion, Anurag and Akanksha secured the first position; Priyansh Rana and Ritik secured the second; and Nikhil and Neha secured the third. In another essay writing competition, Nikhil took first place; Priyansh Rana and Anurag shared the second position; and Ritik and Pragya jointly secured the third position. Faculty members—including Prof. Atma Ram, Dr. Narendra Sharma, Dr. Anuj Sharma, Dr. Manisha Singh, Prof. Satpal Singh, Prof. Ranjana Chauhan, Prof. Yashpal Sharma, Prof. Reena Devi, and Prof. Reena Sharma—along with students, attended the event. The program concluded with the National Anthem.

एक टिप्पणी भेजें