हिमाचल में IAS-IPS अफसरों की संख्या घटाने पर सुक्खू सरकार का फैसला, जयराम ठाकुर ने उठाए सवाल
सबसे तेज खबर/शिमला
शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों की संख्या कम करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में इन सेवाओं के स्वीकृत पदों की संख्या घटाने की बात कही है। सरकार का तर्क है कि अधिकारियों की संख्या कम करने से प्रशासनिक खर्च में कमी आएगी और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा। सरकार के मुताबिक हिमाचल में IAS के स्वीकृत पदों को 153 से घटाकर 130 और IFS के पदों को 118 से घटाकर 83 करने का फैसला लिया गया है। IPS कैडर में भी कमी की जाएगी। मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश में प्रशासनिक कामकाज चलाने के लिए मौजूदा संख्या से कम अधिकारियों की जरूरत है। इस कदम से सरकार को हर साल करीब 200 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की संख्या कम करने से प्रदेश के प्रशासनिक कामकाज और विकास कार्यों पर असर पड़ सकता है। सरकार और विपक्ष के बीच इस मुद्दे को लेकर आने वाले दिनों में बहस और तेज होने की संभावना है।
Sukhu Government's Decision to Reduce Number of IAS-IPS Officers in Himachal; Jairam Thakur Raises Questions
Sabse Tez Kkabar /Shimla
Shimla. Political debate has intensified in Himachal Pradesh over the decision to reduce the number of officers belonging to the Indian Administrative Service (IAS), Indian Police Service (IPS), and Indian Forest Service (IFS). Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu has proposed reducing the number of sanctioned posts for these services in the state. The government argues that reducing the number of officers will cut administrative expenses and allow for better utilization of resources. According to the government, a decision has been made to reduce sanctioned IAS posts from 153 to 130 and IFS posts from 118 to 83; the IPS cadre will also be downsized. The Chief Minister maintains that fewer officers than the current strength are required to manage the state's administrative operations. This move is estimated to save the government approximately ₹200 crore annually. Meanwhile, Leader of the Opposition Jairam Thakur has questioned the government's decision, stating that reducing the number of officers could adversely affect the state's administrative functioning and development activities. The debate between the government and the opposition regarding this issue is likely to intensify in the coming days.

एक टिप्पणी भेजें