Top News

भगानी में 4 अक्टूबर को सजेगा वॉलीबॉल का महाकुंभ, विजेता को मिलेंगे 21 हजार..

 

भगानी में 4 अक्टूबर को सजेगा वॉलीबॉल का महाकुंभ, विजेता को मिलेंगे 21 हजार..


सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब 


जिला सिरमौर के पांवटा विधानसभा की नवयुवक मंडल “एकता की जंग” भगानी की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्लब के सचिव रफीक अहमद और संयोजक मोहब्बत अली ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को डे-नाइट फॉर्मेट में किया जाएगा। यह क्लब का लगातार दसवां ओपन वॉलीबॉल कप है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में किसी भी राज्य की वॉलीबॉल टीम हिस्सा ले सकती है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग एवं भंगानी पंचायत प्रधान पृथ्वी चंद द्वारा किया जाएगा। वहीं समापन समारोह में समाजसेवी हनीश खान एवं भंगानी पंचायत उपप्रधान जमील अहमद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से किया जाता है। “नशा भगाओ, खेल बढ़ाओ” के संदेश को आगे बढ़ाते हुए नवयुवक मंडल पिछले कई वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। उन्होंने क्षेत्र के खेल प्रेमियों एवं युवाओं से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।

Volleyball Extravaganza in Bhgani on October 4; Winner to Receive ₹21,000...

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib


The 'Ekta Ki Jang' Youth Club of Bhgani, located in the Paonta Assembly constituency of Sirmaur district, is organizing its annual open volleyball tournament. Club Secretary Rafiq Ahmed and Coordinator Mohabbat Ali announced that the event will be held on October 4, 2026, in a day-night format. This marks the club's tenth consecutive open volleyball cup. They stated that volleyball teams from any state are eligible to participate. The winning team will receive a cash prize of ₹21,000 and a trophy, while the runners-up will be awarded ₹11,000 in cash and a trophy. The tournament will be inaugurated by former MLA Chaudhary Kirnesh Jung and Bhgani Panchayat Pradhan Prithvi Chand. Meanwhile, social worker Hanish Khan and Bhgani Panchayat Up-Pradhan Jameel Ahmed will attend the closing ceremony as chief guests. Club officials explained that the tournament aims to engage youth in sports and keep them away from substance abuse. Promoting the message "Banish Drugs, Boost Sports," the youth club has been organizing this event for several years. They appealed to sports enthusiasts and the youth of the region to attend the tournament in large numbers and cheer for the players.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume