सबसे तेज खबर/ शिलाई
जिला सिरमौर के उपमंडल कफोटा के मस्तभोज स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामना के तीन खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सिरमौर जिला टीम में जगह बनाई है। विद्यालय के खिलाड़ी मांशु, नीतेश धीमान और प्रणव अब राजगढ़ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें मांशु को जिला टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जामना विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वॉलीबॉल वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद टीम के तीन खिलाड़ियों का जिला टीम के लिए चयन हुआ। खास बात यह है कि तीनों चयनित खिलाड़ी माशू गांव के रहने वाले हैं और एक ही कक्षा में पढ़ते हुए साथ-साथ वॉलीबॉल का अभ्यास करते हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित मस्तभोज क्षेत्र और शिक्षा खंड कफोटा में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के चयन पर विद्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान चयनित खिलाड़ियों का मालाओं से स्वागत किया गया और टीम कोच जोगिंदर शास्त्री को भी सम्मानित किया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य रमेश चौहान ने खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रत्येक चयनित खिलाड़ी को अपनी निजी निधि से 501 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की। विद्यालय की इस उपलब्धि की खास बात यह है कि यहां पिछले कई वर्षों से शारीरिक शिक्षक और डीपीई का पद रिक्त है। इसके बावजूद युवा अध्यापकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत से टीम ने खंड स्तर से जिला और अब राज्य स्तर तक का सफर तय किया है। पहले टीम ने खंड स्तर पर जीत दर्ज की, जिसके बाद चार खिलाड़ियों का जिला स्तर के लिए चयन हुआ। जिला प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद अब तीन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय टीम में स्थान बनाया है। इस अवसर पर एसएमसी सदस्य, प्रवक्ता सुभाष ठाकुर, मनदीप राणा, मुकेश शास्त्री, आत्मा राम चौहान, देवदत्त शर्मा, सुंदर चौहान, कार्यवाहक सीएचटी रमेश शर्मा, राहुल राजपूत, शिक्षिकाएं संगीता शर्मा, विद्या देवी, बिमला देवी, शिक्षक दिनेश भारद्वाज सहित जोगिंदर शास्त्री, शालिनी, अनिल कुमार, अजय धीमान, मनीषा और आरती मौजूद रहे।
Sirmaur: Jamna School’s Impressive Feat Without a PET/DPE; Three Players Selected for State-Level Volleyball Team...
Sabse Tez Khabar/ Shillai
Three players from Government Senior Secondary School, Jamna (located in the Mastbhoj area of Kafota subdivision, Sirmaur district), have secured spots in the Sirmaur district volleyball team for the state-level competition following an outstanding performance. The school's players—Manshu, Nitesh Dhiman, and Pranav—will now represent Sirmaur at the state-level Under-14 volleyball tournament to be held in Rajgarh. Notably, Manshu has been entrusted with the responsibility of captaining the district team. The Jamna school team had previously secured first place in the Under-14 volleyball category at the district-level competition, leading to the selection of these three players for the district squad. Interestingly, all three selected players hail from Mashu village and practice volleyball together while studying in the same class. Their achievement has brought joy to the school, the Mastbhoj region, and the Kafota education block. A welcome ceremony was organized at the school to mark their selection; the players were welcomed with garlands, and team coach Joginder Shastri was also honored. Acting Principal Ramesh Chauhan extended his best wishes to the players for the state-level competition and a bright future. He also announced a cash incentive of ₹501 for each selected player from his personal funds. A remarkable aspect of this achievement is that the posts of Physical Education Teacher (PET) and Director of Physical Education (DPE) have remained vacant at the school for several years. Despite this, through the guidance of young teachers and the students' hard work, the team has progressed from the block level to the district level and now to the state level. The team first triumphed at the block level, leading to the selection of four players for the district level. Following their excellent performance in the district competition, three players have now earned a place in the state-level team. SMC members and spokespersons Subhash Thakur, Mandeep Rana, Mukesh Shastri, Atma Ram Chauhan, Devdutt Sharma, and Sundar Chauhan; Acting CHT Ramesh Sharma and Rahul Rajput; teachers Sangeeta Sharma, Vidya Devi, and Bimla Devi; as well as Dinesh Bhardwaj, Joginder Shastri, Shalini, Anil Kumar, Ajay Dhiman, Manisha, and Aarti were present on this occasion.

एक टिप्पणी भेजें