Top News

सुक्खू सरकार की 45 उपलब्धियों का पत्रक जारी, सीएम सुक्खू ने किया विमोचन

सुक्खू सरकार की 45 उपलब्धियों का पत्रक जारी, सीएम सुक्खू ने किया विमोचन

सबसे तेज खबर/मंडी।

हिमाचल प्रदेश सरकार के 45 महीने के कार्यकाल के प्रमुख कार्यों और महत्वपूर्ण फैसलों को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया की पहल पर चार पेज का पत्रक तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कंसा चौक में इस पत्रक का विमोचन किया। पत्रक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, कृषि, पर्यटन और आधारभूत ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की ओर से किए गए कार्यों और लिए गए फैसलों को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसके पहले पन्ने पर ‘व्यवस्था परिवर्तन के 45 महीने, 45 ऐतिहासिक फैसले’ और ‘प्रगति के पथ पर बढ़ता हिमाचल’ जैसे संदेश दिए गए हैं। पत्रक में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता, परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, युवाओं के लिए ई-टैक्सी सब्सिडी तथा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं को शामिल किया गया है। विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री ने संजीव गुलेरिया की पहल की सराहना की और पत्रक को प्रदेश के सभी जिलों में वितरित करने के निर्देश दिए। संजीव गुलेरिया ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक सरल एवं संक्षिप्त रूप में पहुंचाना है। पत्रक के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों और उनके लाभों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। खबर 27 सितंबर 2026 को प्रकाशित हुई है।


Leaflet Detailing 45 Achievements of the Sukhu Government Released; CM Sukhu Unveils It

Sabse Tez Khabar / Mandi


A four-page leaflet has been prepared at the initiative of APMC Mandi Chairman Sanjeev Guleria to communicate the key initiatives and significant decisions taken during the Himachal Pradesh government's 45-month tenure to the general public. Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu unveiled this leaflet at Kansa Chowk. The leaflet presents a concise overview of the work done and decisions taken by the government across various sectors, including education, health, social security, employment, agriculture, tourism, and infrastructure. Its front page features messages such as "45 Months of Systemic Change, 45 Historic Decisions" and "Himachal Advancing on the Path of Progress." The leaflet highlights measures such as the restoration of the Old Pension Scheme, financial assistance for women, free electricity up to 300 units for households, e-taxi subsidies for the youth, and schemes related to the education and health sectors. During the unveiling, the Chief Minister commended Sanjeev Guleria's initiative and directed that the leaflet be distributed across all districts of the state. Sanjeev Guleria stated that the objective of this initiative is to convey information about the government's schemes and achievements to the public in a simple and concise manner. The leaflet aims to inform people about the work being undertaken in various sectors and the benefits derived from them. This report was published on September 27, 2026.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume