Top News

पांवटा साहिब: 8 दिन से लापता 24 वर्षीय युवक राजेंद्र आशु सकुशल रोहड़ू में मिला - परिवार ने पांवटा पुलिस का जताया दिल से आभार*....


पांवटा साहिब: 8 दिन से लापता 24 वर्षीय युवक राजेंद्र आशु सकुशल रोहड़ू में मिला - परिवार ने पांवटा पुलिस का जताया दिल से आभार*....

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब, 

*पांवटा साहिब, शिलाई क्षेत्र के गांव काडोंलानी (पो.ओ. बाबल) से 12 सितंबर को अचानक लापता हुए 24 वर्षीय युवक का 8 दिन बाद पता चल गया है। युवक की  पहचान राजेंद्र कुमार उर्फ आशु पुत्र अंतर सिंह के रूप में हुई है। युवक रविवार देर रात करीब 10 बजे जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में मिला है। परिजनों के अनुसार युवक पूरी तरह सुरक्षित है और घर लौट आया है। मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र (आशु) 12 सितंबर को बिना बताए घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पांवटा साहिब पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। युवक के लापता होने के बाद से ही पूरा परिवार चिंतित था।   पुलिस को 19 सितंबर को  सूचना मिली कि  राजेंद्र रोहड़ू में है। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचे और युवक को सकुशल घर ले आए।  युवक के मामा कपिल और रिश्तेदार जगदीश ने बताया कि इस पूरे मामले में पांवटा पुलिस ने बहुत सहयोग किया। उन्होंने विशेष रूप से एडिशनल एसएचओ पांवटा साहिब और पूरी पुलिस टीम का दिल से धन्यवाद किया है, जिनके प्रयासों और मार्गदर्शन से उनके भतीजे को ढूंढने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि पुलिस ने न केवल रिपोर्ट दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की, बल्कि लगातार संपर्क में रहकर उन्हें हौसला भी दिया। परिवार ने सभी ग्रामीणों, रिश्तेदारों और उन सभी लोगों का भी आभार जताया है जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया।



Paonta Sahib: 24-year-old Rajendra 'Ashu', missing for 8 days, found safe in Rohru; family expresses heartfelt gratitude to Paonta Police.


Sabse Tez khabar / Paonta Sahib*


A 24-year-old man, who had suddenly gone missing on September 12 from Kadonlani village (PO Babal) in the Shillai area of ​​Paonta Sahib, has been located after eight days. The young man has been identified as Rajendra Kumar, alias Ashu, son of Antar Singh. He was found late Sunday night, around 10 PM, in the Rohru area of ​​Shimla district. According to his family, he is completely safe and has returned home. Reports indicate that Rajendra (Ashu) had left home without informing anyone on September 12. Although the family searched extensively on their own, they found no leads. Consequently, they lodged a missing person report at the Paonta Sahib Police Station. The entire family had been deeply worried since his disappearance. On September 19, the police received information that Rajendra was in Rohru; they immediately proceeded to the location and brought him home safely. The young man's maternal uncle, Kapil, and relative, Jagdish, stated that the Paonta Police provided immense cooperation throughout the matter. They extended heartfelt thanks to the Additional SHO of Paonta Sahib and the entire police team, whose efforts and guidance were instrumental in locating their nephew. They noted that the police not only took prompt action after the report was filed but also maintained constant contact and offered moral support. The family also expressed gratitude to all the villagers, relatives, and individuals who stood by them during this difficult time.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume