नाहन: भारत विकास परिषद द्वारा 'भारत को जानो' कार्यक्रम के तहत समूहगान और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित, 56 विद्यार्थियों ने लिया भाग*
सबसे तेज खबर/नाहन
.
नाहन, भारत विकास परिषद शाखा नाहन द्वारा 'भारत को जानो' शीर्षक के संदर्भ में हिंदी समूहगान प्रतियोगिता, संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में करीब 56 विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह की मुख्य अतिथि आर्शी शर्मा, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर रही। संस्था का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अच्छे विचार, अच्छे संस्कार और भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू करवाना है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को प्रांत / क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए भेजा जाएगा। इस समारोह में भारत विकास परिषद शाखा नाहन से वरिष्ठ सदस्य विजय जैन, सचिव देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष लायक राम भारद्वाज, प्रिंसिपल के के चंदोला, कांत अकेला, नरेंद्र वर्मा, सत्यम शर्मा, सुमन शर्मा, सरोज जामवाल, गीता राम तोमर, नीलम शर्मा, निर्मला शर्मा, गिरीश योगी और ओम प्रकाश शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। *- यशपाल शर्मा, अध्यक्ष भारत विकास परिषद शाखा नाहन।*
Nahan: Bharat Vikas Parishad Organizes 'Bharat Ko Jano' Event Featuring Group Song and Quiz Competitions; 56 Students Participate
Sabse Tez Khabar / Nahan
The Nahan branch of Bharat Vikas Parishad organized Hindi group song, Sanskrit group song, and quiz competitions under the 'Bharat Ko Jano' (Know India) initiative at Adarsh Vidya Niketan Senior Secondary School, Nahan. Approximately 56 students across senior and junior categories participated in the event. The chief guest for the ceremony was Arshi Sharma, Deputy Commissioner of the State Taxes and Excise Department, Sirmaur District. The organization's primary objective is to instill positive values and cultural ethos in students and to acquaint them with India's social and cultural heritage. Students securing the first position in these competitions will be sent to participate in provincial or regional-level contests. Attendees included senior members and office-bearers of the Bharat Vikas Parishad Nahan branch—such as Vijay Jain, Devendra Kumar (Secretary), Surendra Sharma (Treasurer), Layak Ram Bhardwaj (Former President), Principal K.K. Chandola, Kant Akela, Narendra Verma, Satyam Sharma, Suman Sharma, Saroj Jamwal, Geeta Ram Tomar, Neelam Sharma, Nirmala Sharma, Girish Yogi, and Om Prakash Sharma—along with other members. — Yashpal Sharma, President, Bharat Vikas Parishad Nahan Branch.

एक टिप्पणी भेजें