हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्रियों के विभागों में भी होगा फेरबदल
सबसे तेज खबर/शिमला
हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से चर्चा में चल रहे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा संकेत दिया है। सोमवार को शिमला में नए मुख्यमंत्री कार्यालय के उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि विस्तार के साथ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी हाईकमान से बातचीत हो चुकी है। हालांकि उन्होंने विस्तार की निश्चित तारीख और नए मंत्री के नामों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। प्रदेश मंत्रिमंडल में एक पद लंबे समय से खाली है, जिसे भरे जाने की संभावना है। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी चर्चा है। हालांकि किस मंत्री का विभाग बदलेगा और किसे कौन सा विभाग दिया जाएगा, इस बारे में मुख्यमंत्री की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पिछले कई महीनों से राजनीतिक हलकों में चर्चाएं चल रही हैं। सितंबर में भी इस मुद्दे को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आई थीं। अब मुख्यमंत्री के ताजा बयान के बाद विस्तार और विभागों में संभावित फेरबदल को लेकर जल्द औपचारिक घोषणा होने की संभावना पर नजर बनी हुई है
Cabinet expansion in Himachal soon; portfolios of ministers likely to be reshuffled
Sabse Tez Khabar / Shimla
Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu has dropped a major hint regarding the long-discussed cabinet expansion in Himachal Pradesh. Speaking to the media in Shimla on Monday after inaugurating the new Chief Minister's Office, he stated that the cabinet expansion would take place soon. He also indicated that, alongside the expansion, the portfolios held by existing ministers might be reshuffled. The Chief Minister mentioned that discussions regarding the cabinet expansion have already been held with the party high command. However, he did not provide specific details regarding the exact date of the expansion or the names of potential new ministers. One ministerial post has been vacant for a long time and is likely to be filled. There is also talk of reshuffling the portfolios of some incumbent ministers. Yet, no official information has been released by the Chief Minister regarding which minister's portfolio might change or who would be assigned which department. It is worth noting that speculation about the cabinet expansion has been rife in political circles for several months; similar rumors had surfaced in September as well. Now, following the Chief Minister's latest statement, all eyes are on the possibility of an imminent formal announcement regarding the expansion and the potential reshuffle of portfolios.

एक टिप्पणी भेजें