जूडो में तीसरा स्थान, टेबल टेनिस में उपविजेता बना शमशेर स्कूल
सबसे तेज खबर/नाहन
शमशेर स्कूल नाहन के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्कूल के खिलाड़ियों ने जूडो और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में शमशेर स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, पांवटा साहिब में आयोजित जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की। दोनों प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
Shamsher School Secures Third Place in Judo and Runner-Up Spot in Table Tennis
Sabse Tez Khabar / Nahan
Students of Shamsher School, Nahan, have brought laurels to the institution through their outstanding performance in district-level sports competitions. The school's players displayed exceptional talent in both judo and table tennis events. Shamsher School secured third place in the district-level judo competition, with the athletes demonstrating great skill and determination across various bouts. Meanwhile, the school team clinched the runner-up trophy at the district-level table tennis competition held in Paonta Sahib. The school is delighted with the players' achievements in both events. The school management and teachers congratulated the athletes and extended their best wishes for future competitions. The management stated that students are consistently encouraged to excel in sports alongside their academics. This achievement by the players will also inspire other students to perform well in sports.

एक टिप्पणी भेजें