Top News

VK चौधरी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा संस्करण 12 से 15 नवंबर तक, विजेता को मिलेगा ₹25 हजार का नकद पुरस्कार..

 VK चौधरी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा संस्करण 12 से 15 नवंबर तक, विजेता को मिलेगा ₹25 हजार का नकद पुरस्कार..


सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब


पांवटा वॉरियर्स स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब की ओर से आयोजित छठा VK चौधरी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट इस वर्ष 12 से 15 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन अधिवक्ता नवनीत चौधरी की ओर से उनके पिता VK चौधरी की स्मृति में करवाया जा रहा है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट पिछले पांच वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों और क्रिकेट टीमों को बेहतर मंच देने के साथ-साथ खेल भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता के विजेता को ₹25,000 नकद पुरस्कार और रनरअप टीम को ₹11,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज सहित विभिन्न श्रेणियों में ट्रॉफी व पुरस्कार दिए जाएंगे। पोस्टर के अनुसार टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन फीस ₹300 रखी गई है और पंजीकरण 20 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी एवं टीमें पंजीकरण और अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए 9418547600 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट का उद्देश्य स्वर्गीय VK चौधरी की स्मृति को सम्मान देने के साथ-साथ युवाओं को खेलों से जोड़ना और क्षेत्र में क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।


6th VK Chaudhary Memorial Cricket Tournament from November 12–15; Winner to Receive ₹25,000 Cash Prize...

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib


The 6th VK Chaudhary Memorial Cricket Tournament, organized by the Paonta Warriors Sports and Cultural Club, will be held this year from November 12 to November 15, 2026. The tournament is being organized by Advocate Navneet Chaudhary in memory of his father, VK Chaudhary. This cricket tournament has been held consecutively for the past five years. The event aims to provide a platform for players and cricket teams while fostering the spirit of sportsmanship. The winner of the competition will receive a cash prize of ₹25,000, and the runner-up team will receive ₹11,000. Additionally, trophies and prizes will be awarded in various categories, including Best Batsman, Best Bowler, Best Fielder, Man of the Match, and Man of the Series. According to the event poster, the registration fee is ₹300, and registration begins on October 20, 2026. Players and teams interested in participating can contact 9418547600 for registration and further details. According to the organizers, the tournament aims to honor the memory of the late VK Chaudhary, engage the youth in sports, and provide opportunities for local cricketing talent to flourish. There is palpable excitement among players and cricket enthusiasts regarding the competition.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume