राजगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति और रोजाना अल्ट्रासाउंड की मांग तेज
सबसे तेज खबर /राजगढ़।
नागरिक अस्पताल राजगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर युवा क्रांति संगठन ने आवाज उठाई है। संगठन के सदस्यों ने एसडीएम राजगढ़ और खंड चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टरों की नियुक्ति, रोजाना अल्ट्रासाउंड सुविधा और जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। संगठन का कहना है कि राजगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। नियमित अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं होने से मरीजों को दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। युवाओं ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सक और दवाइयां उपलब्ध होने से लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि उसकी मुहिम किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विरोध में नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से है
Demand Intensifies for Doctor Appointments and Daily Ultrasound Services at Rajgarh Hospital
Sabse Tez Khabar / Rajgarh
The Yuva Kranti Sangathan has raised its voice demanding improved healthcare facilities at the Civil Hospital in Rajgarh. Members of the organization submitted a memorandum to the Rajgarh SDM and the Block Medical Officer, calling for the appointment of an adequate number of doctors, the provision of daily ultrasound services, and the availability of essential medicines at the hospital. The organization points out that a large number of people from Rajgarh and surrounding rural areas rely on this hospital for medical treatment. Due to the lack of regular ultrasound facilities, patients are forced to travel elsewhere. The youth members stated that the availability of sufficient doctors and medicines would enable people to receive better treatment locally. The organization clarified that its campaign is not intended to support or oppose any political party but is aimed solely at securing better healthcare facilities for the people of the region.

एक टिप्पणी भेजें