
नासा के अंतर्राष्ट्रीय अभियान में नाहन की दो छात्राओं ने लहराया परचम, 70 रिसर्च रिपोर्ट जमा कर क्षुद्रग्रह (Asteroid) की खोज में दिया योगदान...
सबसे तेज खबर /नाहन
नाहन (सिरमौर): पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन की दो होनहार छात्राओं ने विज्ञान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर विद्यालय और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। विद्यालय की 12वीं कक्षा (मेडिकल स्ट्रीम) की छात्राओं सलोनी पराशर और अदिति शर्मा ने नासा (NASA) के इंटरनेशनल एस्ट्रॉयड सर्च कैंपेन (IASC) के तहत आयोजित एस्ट्रॉयड डिस्कवरी प्रोग्राम में हिस्सा लेकर एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) की खोज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 70 रिसर्च रिपोर्ट कीं सबमिट, राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष अभियान 7 अगस्त से 3 सितंबर तक संचालित किया गया था। इस कैंपेन के दौरान प्रतिभागियों को खगोलीय डेटा का गहन विश्लेषण कर ऑनलाइन रिपोर्ट जमा करनी होती थी। सलोनी और अदिति ने असाधारण प्रतिभा का परिचय देते हुए कुल 70 रिसर्च रिपोर्ट सफलतापूर्वक सबमिट कीं। उनके इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर दोनों छात्राओं का चयन अब राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। गाइड टीचर और छात्राओं को मिलीं शुभकामनाएं छात्राओं की इस गौरवपूर्ण सफलता पर प्रधानाचार्य ने सलोनी पराशर और अदिति शर्मा को बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं का कुशल मार्गदर्शन करने वाले विद्यालय के रसायन विज्ञान (Chemistry) प्रवक्ता कमल जावेद की मेहनत की सराहना करते हुए पूरे स्टाफ की ओर से विशेष रूप से बधाई प्रेषित की। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय परिवार बल्कि पूरे नाहन क्षेत्र में खुशी की लहर है।
Two Students from Nahan Shine in NASA's International Campaign; Contribute to Asteroid Discovery by Submitting 70 Research Reports...
Sabse Tez Khabar / Nahan
Nahan (Sirmaur): Two promising students from PM SHRI Government Senior Secondary School, Nahan, have brought glory to their school and the entire state by achieving a major milestone in the field of science at the international level. Saloni Parashar and Aditi Sharma, students of Class 12 (Medical Stream), made a significant contribution to asteroid discovery by participating in the Asteroid Discovery Program organized under NASA's International Asteroid Search Campaign (IASC). They submitted 70 research reports and were selected for the national level. School Principal Vinod Kumar Thakur stated that this special campaign was conducted from August 7 to September 3. During the campaign, participants were required to conduct an in-depth analysis of astronomical data and submit reports online. Demonstrating exceptional talent, Saloni and Aditi successfully submitted a total of 70 research reports. Based on this outstanding performance, both students have now been selected for the national level. Best wishes to the guiding teacher and students: The Principal congratulated Saloni Parashar and Aditi Sharma on this proud achievement and wished them a bright future. He also commended the hard work of Kamal Javed, the school's Chemistry lecturer who provided expert guidance to the students, and extended special congratulations on behalf of the entire staff. This achievement has sparked a wave of joy not only within the school community but across the entire Nahan region.
एक टिप्पणी भेजें