एनएसएस स्वयंसेवियों ने दिया स्वच्छता व नशा मुक्ति का संदेश
सबसे तेज खबर/नारग
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वासनी में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह में ग्राम पंचायत वासनी के उपप्रधान वीरेंद्र भंडारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम अधिकारी कैलाश दत्त ने शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर के आसपास और गांव में सफाई अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने कूड़े-कचरे और प्लास्टिक का निपटारा करने के साथ रास्तों तथा पेयजल स्रोतों की भी सफाई की। इसके अलावा लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र भंडारी ने स्वयंसेवियों द्वारा किए गए सामाजिक और स्वच्छता संबंधी कार्यों की सराहना की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक भागीदारी से समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। समापन समारोह में एनएसएस स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल वीरेंद्र भट्टी ने कहा कि इस तरह के शिविर विद्यार्थियों में एकता, अनुशासन और समाज सेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर के सफल आयोजन पर स्कूल प्रबंधन ने सभी स्वयंसेवियों और कार्यक्रम से जुड़े सदस्यों को बधाई दी।
NSS Volunteers Spread Message of Cleanliness and Freedom from Substance Abuse
Sabse Tez Khabar/Narag
The seven-day NSS camp organized at Government Senior Secondary School, Vasni, has concluded. Virendra Bhandari, Deputy Pradhan of Gram Panchayat Vasni, attended the closing ceremony as the chief guest. Program Officer Kailash Dutt provided detailed information about the various activities conducted during the camp. Throughout the camp, NSS volunteers carried out cleanliness drives in the village and the areas surrounding the school premises. In addition to disposing of garbage and plastic waste, the volunteers cleaned pathways and drinking water sources. They also raised awareness among the public about maintaining cleanliness and staying away from substance abuse. Chief guest Virendra Bhandari appreciated the social service and cleanliness-related work undertaken by the volunteers. He urged the youth to shun drugs and spread the message of a drug-free society. He remarked that the positive participation of youth can help foster greater awareness within the community. NSS volunteers also presented cultural performances during the closing ceremony. School Vice-Principal Virendra Bhatti stated that such camps play a vital role in instilling a sense of unity, discipline, and social service among students. The school management congratulated all the volunteers and members associated with the program on the successful organization of the camp.

एक टिप्पणी भेजें