सबसे तेज खबर/नाहन।
सिरमौर के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को अब स्कूल की चौखट पर ही कंप्यूटर और डिजिटल शिक्षा की जानकारी मिलेगी। नाहन में विधायक अजय सोलंकी ने मोबाइल कंप्यूटर वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा भी मौजूद रहीं। सीएसआर के तहत ब्ल्यू स्टार उद्योग की ओर से उपलब्ध करवाई गई इस वैन को पहले चरण में नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा। मोबाइल कंप्यूटर वैन के माध्यम से पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को उनकी कक्षा और जरूरत के अनुसार कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी के साथ आधुनिक डिजिटल तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बच्चों को **आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)** के उपयोग और इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि जिन स्कूलों में कंप्यूटर लैब की सुविधा नहीं है, वहां के विद्यार्थियों के लिए यह पहल विशेष रूप से उपयोगी होगी। वैन हर दिन अलग-अलग स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने का काम करेगी।
Remote Schools to Receive Digital Education via Mobile Computer Van
Sabse Tez Khabar / Nahan
School children in the remote and rural areas of Sirmaur will now gain access to computer and digital education right at their school premises. MLA Ajay Solanki flagged off the mobile computer van in Nahan; Deputy Commissioner of Sirmaur, Priyanka Verma, was also present on the occasion. Provided by Blue Star Industries under their CSR initiative, the van will initially serve schools in the rural areas of the Nahan assembly constituency. Through this mobile computer van, students from classes 1 to 12 will receive training in modern digital technology alongside basic computer skills, tailored to their grade levels and specific needs. Children will also be educated about the use of **Artificial Intelligence (AI)** and its various aspects. MLA Ajay Solanki stated that this initiative would be particularly beneficial for students in schools that lack computer lab facilities. The van will visit different schools daily to connect students with digital technology.

एक टिप्पणी भेजें